{"_id":"ee20acbb71fdd6b19a66960c51c9b2ac","slug":"encroachment-removed-from-babaganj-baropur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबागंज से भैरोपुर तक हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबागंज से भैरोपुर तक हटा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Dec 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के अभियान के दूसरे दिन बाबागंज से भैरोपुर तक अवैध कब्जे हटवाए गए। नालों पर बने पक्के निर्माण भी नहीं बख्शे गए। गुमटियां लेकर पटरी दुकानदारों को भागना पड़ा। कई स्थानों पर दुकानदारों ने विरोध की कोशिश की।
अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को बाबागंज से भैरोपुर तक एसडीएम सदर जेपी मिश्रा, सीओ सिटी एमपी सलोनिया, नगर पालिका के ईओ और जेई, भारी भरकम पुलिस बल के साथ इलाहाबाद- फैजाबाद राजमार्ग के दोनों छोर पर हुए कब्जों को हटवाया। तहसील के निकट वाचनालय के आसपास दुकानदारों के अवैध कब्जे तोड़वा दिए गए। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। नेपाल से आकर गर्म कपड़े बेचने वालों ने बताया कि उन लोगों ने नगरपालिका से परमिशन ले रखी है। मगर एसडीएम को वे कोई कागज नहीं दिखा सके। इससे नाराज एसडीएम ने कहा कि उनका परमीशन रद्द कर दिया जाएगा। वे मनमानी तरीके से पटरी पर दुकान सजा रखे हैं। अतिक्रमण हटाने का काफिला चौक पहुंचा। वहां मकंद्रूगंज चौकी के बगल से नालों पर हुए निर्माण को धराशायी कराने के बाद तोड़ू दस्ता आगे बढ़ गया। चौक में दुकानों के बाहर कराए गए पक्के निर्माण को खुदवा दिया गया। चौक घंटाघर से आगे कुएं पर बनी दुकान को अधिकारियों के आदेश पर तोड़ा गया। हालांकि व्यापारियों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पीएसी के जवानों ने सभी को भगा दिया। यहां से भैरोपुर तक टीम पहुंची। इसके बाद कार्रवाई बंद करा दी गई।
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका की जेसीबी ढाई घंटे तक गरजती रही। चौक के करीब एक मशहूर व्यापारी की दुकान के बाहर दस्ता पहुंचा तो एसडीएम का वाहन चालक पहुंचा और सीओ से कार्रवाई के सिलसिले में कुछ कहने लगा। यह सुनते ही सीओ का पारा गरम हो गया। वह झल्ला कर बोले कि वे जा रहे हैं। अतिक्रमण चाहे हटे या न हटे। यह सुनते ही चालक की हक्की बक्की भुला गई। वह बैकफुट पर आ गया। हालांकि उस प्रतिष्ठान के सामने सजी दुकान पहले ही हटा ली गई थी।
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता लक्ष्मी ओम प्रकाश के घर के करीब पहुंचा। छज्जा नाले पर निकला हुआ था। जेसीबी पहुंची तो एसडीएम व सीओ सिटी की नजर मकान की दशा पर पड़ी। नगर पालिका के जेई को तलब कर एसडीएम ने जर्जर मकान से हादसे की संभावना जताते हुए मकान मालिक को भवन तोड़ने का नोटिस देने का आदेश दिया। इससे वहां काफी देर तक मजमा लगा रहा।