{"_id":"668329fb305fd45e4d03c484","slug":"encounter-with-police-of-accused-who-shot-couple-shot-in-both-legs-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-119830-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दंपती को गोली मारने वाला आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, दोनों पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दंपती को गोली मारने वाला आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, दोनों पैर में लगी गोली
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के बीरापुर हैंसी में राजेश सिंह और उनकी पत्नी गीता देवी को गोली मारकर दहशत फैलाने वाले अंतरराज्यीय बदमाश वीरेंद्र यादव उर्फ बच्चा की रविवार की रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें उसे दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस टीम ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया।
लोकसभा चुनाव के परिणाम के विवाद में शनिवार दोपहर बाइक सवार 12 लोगों ने राजेश सिंह के घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ और फायरिंग की थी। गोली लगने से राजेश व उनकी पत्नी गीता देवी घायल हो गईं थीं। बेटे रोहन पर भी राॅड से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद वह 10- 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी डॉ. अनिल कुमार की चेतावनी के बाद रविवार की रात मानधाता पुलिस व स्वॉट टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी थी। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गजेहड़ी पुलिया के पास पहुंची। जहां जेठवारा के सरायहरिनारायण निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ बच्चा पुलिस को देख फायरिंग करते हुए भागा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वीरेंद्र के दोनों पैरों के घुटने के नीचे गोली लगी। उसके पास से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम उसे लेकर पीएचसी मानधाता पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। थानाध्यक्ष मानधाता सुभाष यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। अस्पताल में एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, सीओ विनय प्रभाकर साहनी भी पहुंचे। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि मुठभेड़ का मुकदमा वीरेंद्र के खिलाफ दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
इनसेट-- --
वीरेंद्र यादव का आपराधिक इतिहास
1. मानधाता थाने में लूट का मुकदमा, आर्म्स एक्ट का मुकदमा
3. जेठवारा में बलवा व मारपीट का केस
4. जेठवारा में डकैती का केस
5. जेठवारा थाने में मिनी गुंडा एक्ट
6. प्रयागराज के सोरांव में चोरी का मुकदमा
7. प्रयागराज के सोरांव में धोखाधड़ी का मुकदमा
8. महाराष्ट्र के नागपुर के जरपटिका थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा
9. मानधाता के बीरापुर हैंसी में दंपती के घर पर जानलेवा हमला
10. मानधाता में 30 जून की रात पुलिस से मुठभेड़ का केस दर्ज
वर्जन....
दंपती के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। डाॅ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक

इनसेट