फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   employees demonstrated against government raising privatization of psus

निजीकरण के विरोध में गरजे कर्मचारी

Fri, 27 Nov 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
employees demonstrated against government raising privatization of psus
पंजाब नेशलन बैंक में हड़ताल कर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर डाक विभाग, एलआईसी, बिजली विभाग और बैंक के कर्मचारी पूरी तरह हड़ताल पर रहे। धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही अपनी मांगों को प्रमुखता से रखने के लिए शासन को पत्र भेजा। हालांकि हड़ताल का प्रभाव आंशिक कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन

बिजली, डाक, एलआईसी सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के लोग विरोध सभाएं और कार्य बहिष्कार करते हुए दोपहर एक बजे कचहरी पहुंचे। यहां जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा की अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ। जिसे प्रमुख रूप से खेत मजदूर यूनियन के नेता एवं ट्रेड यूनियन के संरक्षक रामबरन सिंह, डाक विभाग के नेता स्वतंत्र कुमार तिवारी एवं अनूप श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष माधुरी सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विश्राम सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राधेमोहन मिश्रा, किसान सभा के जिला महामंत्री निर्भय प्रताप सिंह, असंगठित मजदूर यूनियन के राजमणि पांडे, निर्माण मजदूर यूनियन के अध्यक्ष संजय शुक्ला, जलनिगम लाल झंडा मजदूर यूनियन के मंत्री अजय श्रीवास्तव ,पल्लेदार मजदूर यूनियन के मंत्री महेश सरोज, उप्र बिजली कर्मचारी संघ के जिला मंत्री रामसूरत ने संबोधित कर कहा कि केंद्र सरकार किसानों, मजदूरों के खिलाफ कानून बनाकर उनके अधिकार और हितों की उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन

इससे केंद्र सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। सरकार के सार्वजनिक उद्यमों रेल, बैंक, बीमा, रक्षा, बिजली, बंदरगाह ,एयरपोर्ट का निजीकरण करने से कर्मचारियों की अपूर्णनीय क्षति होगी। केंद्र सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। इसमें जनता के हितों का कोई ख्याल नहीं रह गया है। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम ने कर्मचारियों का ज्ञापन लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में रही तालाबंदी
प्रतापगढ़। बैंकों के निजीकरण और केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिले की अधिकांश बैकं शाखाओं में ताला लगाकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन कर चेताया कि अगर केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों में सुधार नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उधर, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों ने खुद को हड़ताल से अलग रखा।

आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, आल इंडिया बैंक आफीसर्स एसोसिएशन, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन आफ इंडिया तथा केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न बैंकों और डाकघरों में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। बाबागंज स्थित पीएनबी के सामने सभा करते हुए यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री नारेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि निजीकरण के नाम पर सरकारी बैंकों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। सेंट्रल बैंक, इंडियन ओवरसी ज सहित अन्य बैंकों के अच्छा व्यवसाय करने के बाद भी निजीकरण किया जा रहा है। इसके पूर्व कर्मचारी शहर के विभिन्न बैंकों में जुलूस निकालकर पहुंचे और उन्हें बंद कराया। हालांकि एसबीआई और बॉब की शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं थे। इन शाखाओं में नियमित रूप से कार्य होता रहा। इस मौके पर राजमणि पांडेय, अमरजीत, श्यामशंकर दूबे, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कचहरी में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते भाकपा के कार्यकर्ता।

कचहरी में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते भाकपा के कार्यकर्ता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed