फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Employee ran away after selling tractor given to customer for test drive, case registered

Pratapgarh News: टेस्ट ड्राइव के लिए ग्राहक को दिया ट्रैक्टर कर्मचारी बेचकर भागा, केस दर्ज

Thu, 11 May 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 May 2023 01:59 AM IST
सार

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुपियामऊ चौराहे के पास ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक बृजेश सिंह ने एक अज्ञात व अमेठी के संग्रामपुर ठेंगहा गांव के कर्मचारी भरत कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Employee ran away after selling tractor given to customer for test drive, case registered
tractor demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुपियामऊ चौराहे के पास ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक बृजेश सिंह ने एक अज्ञात व अमेठी के संग्रामपुर ठेंगहा गांव के कर्मचारी भरत कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार 28 अगस्त 2022 को आरोपी कर्मचारी भरत ने एजेंसी का नया ट्रैक्टर ग्राहक को टेस्ट ड्राइव के लिए दिया। बाद में वह ग्राहक ट्रैक्टर लेकर एजेंसी वापस नहीं लौटा। कर्मचारी भरत ने रुपए दिलाने का दावा किया लेकिन अचानक वह 1 मई से एजेंसी पर काम करने नहीं आ रहा है। केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


तहसीलदार का फर्जी हस्तराक्षर बनाने पर केस दर्ज

सदर तहसीलदार अरविंद शुक्ला ने नगर कोतवाली में शहर के पंकज व सलमा बानो पर केस दर्ज कराते हुए जमीन की अमल दरामद निरस्त कर दी है। दरसअल आरोप है कि जमीन को धारा 80 के प्रारूप बनवाने के दौरान फर्जी तरीके से तहसीलदार का हस्ताक्षर अंकित किया गया था। मामले की जांच कर एसडीएम के आदेश पर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


बहन के घर से लौटे युवक को पीटा, केस दर्ज

दिलीपपुर थाना के सरखेलपुर गांव के सचिन पाल ने नगर कोतवाली में पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार 7 मई को वह बहन के घर कार्यक्रम में कटरा इंद्रकुंवर गांव गया था। महकनी गांव के पास निखिल पाल, शिवम पांडेय, अश्वनी दुबे व दो अज्ञात ने उसके साथ मारपीट की थी। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed