{"_id":"580a57594f1c1b592c706226","slug":"employee-asks-for-bribe-then-told-me-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोले- लोहिया आवास के लिए घूस मांगें कर्मचारी तो मुझसे करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बोले- लोहिया आवास के लिए घूस मांगें कर्मचारी तो मुझसे करें शिकायत
प्रतापगढ़
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया आवास आवंटन के लिए घूस लेने और देने वालों के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अगर कोई कर्मचारी या दलाल लाभार्थियों को धमकाकर या गुमराह कर रुपये वसूलता है, तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने लाभार्थियों को सावधान करते हुए इसकी गोपनीय शिकायत डीएम कैंप कार्यालय में करने को कहा है।
डॉ राममनोहर लोहिया समग्र गांव के लोहिया आवास के लाभार्थियों से रुपये वसूलने वाला का मामला डीएम और सीडीओ के संज्ञान में आया है। इसके बाद ही लाभार्थियों को सावधान किया गया है। डीएम ने कहा कि लोहिया आवास के लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। जिले के 35 में से 32 गांवों के 651 लाभार्थियों के खाते में शनिवार को पहली किस्त की धनराशि पहुंच जाएगी। साथ ही कहा कि अगर कोई व्यक्ति लाभार्थियों से रुपये वसूलता है, तो रुपये लेने वाले और देने वाले लाभार्थियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीएम ने बताया कि 25 अक्तूबर को 11 बजे पुलिस लाइन में सभी लाभार्थियों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं लाभार्थियों से रुपये लेने और देने की जानकारी करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन गांवों में लाभार्थियों के चयन की कार्रवाई चल रही है।