{"_id":"5dd437a28ebc3e54bc04797b","slug":"emergency-caused-by-oxygen-cylinder-burst-pratapgarh-news-ald260641611","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हड़कंप
विज्ञापन
जिला अस्पताल इमेरजेन्सी वार्ड में रखा आक्सीजन सिलेन्डर।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में अचानक एक ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। जिससे हड़कंप मच गया। वार्ड में भर्ती मरीज डरकर भाग निकले। हालांकि इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि मरीज के साथ आए तीमारदार अपने साथ ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर आए थे।
जिला महिला के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक महिला के परिजन मंगलवार को बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदकर लाए थे। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल से यहां लाया गया था। उसे बेड पर लिटाया और परिजन डॉक्टरों को बुलाने चले गए। इस बीच ऑक्सीजन सिलिंडर अचानक फट गया। इससे वार्ड में भर्ती मरीज सहम गए।
तीमारदार और मरीज वार्ड से भाग निकले। सूचना पर डाक्टर पहुंचे और सिलिंडर को वहां से हटवाया। इसके बाद महिला का इलाज शुरू किया। कुछ ही देर बाद उसके परिजन उसे लेकर फिर किसी दूसरे अस्पताल चले गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर रमेश वर्मा ने बताया कि मरीज के साथ आए लोग छोटा ऑक्सीजन सिलिंडर साथ लेकर आए थे। वही फटा था। वार्ड छोड़कर कुछ देर के लिए मरीज बाहर निकल गए थे, कुछ देर बाद फिर लौट आए। बाद में महिला को लेकर उसके परिजन कहीं और चले गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के अंदर प्राइवेट ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं आना चाहिए। यदि परिवार के लोग लेकर आए थे तो गलत है। स्वास्थ्य कर्मचारी क्या देख रहे थे, उनकी भी गलती है। इस मामले में उनसे जवाब मांगा जाएगा।
डॉक्टर पीपी पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल।