फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eligibility will be checked not only by thumb but also by eyes

Pratapgarh News: अंगूठा ही नहीं आंखों से भी होगी पात्रता की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Eligibility will be checked not only by thumb but also by eyes
उचित दर विक्रेता (कोटेदार) अब उपभोक्ताओं को कम राशन तौल कर नहीं दे पाएंगे। अब कोटेदारों की ई-पॉश मशीन से ईडब्ल्यूएस (इलेक्ट्राॅनिक वेइंग स्केल) को जोड़ा जा रहा है। शुक्रवार से पूर्ति विभाग ने कोटेदारों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण शुरू किया है।
विज्ञापन






जिले के कुंडा, पट्टी, सदर, रानीगंज और लालगंज के कोटेदारों को मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। तहसीलों में कोटेदारों को प्रशिक्षण देकर उपभोक्ताओं को वास्तविक तौल करने को कहा है। एआरओ एसके पांडेय ने कहा है कि मशीन चलाने का तरीका बेहद आसान है। उम्र बढ़ने के कारण जिन उपभोक्ताओं का अंगूठा नहीं लग लगेगा, उनकी आंखों से पात्रता की जांच हो जाएगी। सदर तहसील में मास्टर ट्रेनरों ने कोटेदारों को बताया कि अभी तक कोटेदार सिर्फ ई-पॉश मशीन के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन दे रहे थे, लेकिन इस मशीन से इलेक्ट्राॅनिक वेइंग स्केल को जोड़ दिया गया है। जब तक पूरे वजन का राशन नहीं होगा, तब तक मशीन आगे नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed