फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity system will improve in Dhakwa and Ramganj Nagar Panchayats

ढकवा व रामगंज नगर पंचायतों की सुधरेगी बिजली व्यवस्था

Thu, 03 Nov 2022 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity system will improve in Dhakwa and Ramganj Nagar Panchayats
Electricity system will improve in Dhakwa and Ramganj Nagar Panchayats
नवसृजित ढकवा व रामगंज नगर पंचायतों की बिजली व्यवस्था में जल्द ही सुधार दिखेगा। दोनों ही नगर पंचायतों में विद्युतीकरण के कार्य में लगभग 12 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। टाउन एरिया में एक- एक विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होगा। इसके अलावा नई लाइनें भी बनेगी। दरअसल बिजली अव्यवस्था के चलते टाउन एरिया के लोगों को रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिले की नवसृजित ढकवा व रामगंज दो नई नगर बनी है। दोनों नगर पंचायतों में विद्युत आपूर्ति आसपुर देवसरा से होती है। इस वजह से आसपुर देवसरा के उपकेंद्र पर लोड बढ़ जाता है। इससे आए दिन कभी फीडर फुंकता है, तो कभी तार टूटता है। इसके अलावा बिजली व्यवस्था भी सुदृढ़ नहीं है। तार भी जर्जर हो चुके है। कई जगहों पर ट्रांसफार्मरों पर भी क्षमता से अधिक लोड है। इससे टाउन एरिया के लोगों को समुचित बिजली नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में बिजली व्यवस्था और खराब हो जाती है। मगर अब जल्द ही दोनों नई नगर पंचायतों की बिजली व्यवस्था में सुधार 12 करोड़ रुपये की धनराशि से एक- एक नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे। जर्जर लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। तीन से चार एलटी लाइनें भी तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिन ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक है, उन ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। अधीक्षण अभियंता सतपाल ने बताया कि दोनों नई नगर पंचायतें है। सर्वे कराने के बाद प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।

ग्रामीण उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से मिलेगी निजात
आसपुर देवसरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 25 गांवों में लो वोल्टेज की समस्या है। गर्मी के दिनों में खपत अधिक बढ़ने पर उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। मगर रामगंज व ढकवा में नए विद्युत उपकेंद्र बनने के बाद आसपुर देवसरा उपकेंद्र का भार कम हो जाएगा। ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी निर्बाध बिजली मिलेगी। इससे ग्रामीण इलाकों की भी बिजली व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed