फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity system faltered again as temperature increased

Pratapgarh News: तापमान बढ़ने के साथ फिर लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity system faltered again as temperature increased
तापमान बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कम आपूर्ति होने के साथ ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। यह हाल तब है, जब जिले के अधिकांश उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि हो चुकी है। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

जिले में बिजली आपूर्ति करने के लिए 64 उपकेंद्र हैं। करीब 5.20 लाख उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। इस समय दिन का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस है। इससे उमस बढ़ गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था फिर लड़खड़ा गई। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाके में भी आपूर्ति समय से नहीं हो पा रही है। शहर के अजीत नगर, बेगम वार्ड, चिलबिला, मीराभवन समेत कई इलाकों में करीब तीन घंटे बिजली कटौती की गई। ट्रिपिंग की समस्या से भी लोग परेशान रहे। कमोबेश यही स्थिति ग्रामीण इलाकों में भी बनी हुई है। लालगंज, जेठवारा, मानधाता इलाके बिजली कटौती तेजी से की जा रही है। बिजली आपूर्ति होने पर लो वोल्टेज की समस्या भी घरों, दुकानों में बनी है। मई माह में बाबागंज, चिलबिला, दहिलामऊ, भूपियामऊ सहित 28 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की गई है। अधीक्षण अभियंता सतपाल ने बताया कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जा रही है। फाल्ट होने पर ही आपूर्ति बंद की जाती है।
विज्ञापन

तार टूटने पर पांच हजार का जुर्माना
लालगंज क्षेत्र के लक्ष्मपुर से बढ़नी मार्ग पर शनिवार की रात एचटी लाइट ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के खींचाव से तार टूटकर सड़कर पर गिर गया। आपूर्ति चालू होने की वजह से लोग परेशान हो उठे। करीब तीन घंटे तक आपूर्ति बंद तक तार की मरम्मत की गई। वहीं ट्रक चालक से पांच हजार जुर्माना वसूला गया। रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि तार मरम्मत करने के आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed