{"_id":"655e281b897b430c140af044","slug":"electricity-supply-to-two-dozen-villages-stopped-due-to-breaking-of-pole-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-7868-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खंभा टूटने से दो दर्जन गावों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खंभा टूटने से दो दर्जन गावों की बिजली आपूर्ति ठप
Wed, 22 Nov 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 22 Nov 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के तवकलपुर पावर हाउस से जुड़े दो दर्जन गावों में बीती शाम से अंधेरा छाया हुआ है। मंगलवार की शाम पूरेराम सहाय में विद्युत पोल में एक मालवाहक वाहन की टक्कर से खंभा टूट गया। ग्रामीणों की सूचना पर आपूर्ति ठप करा दी गई। मुआर आधारगंज फीडर से जुड़े राजापुर देवापट्टी, कौलापुर नंदपट्टी, बाबूपट्टी, राजापुर महोथरी आदि गांवों बुधवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जिससे ग्रामीण और किसान परेशान हैं। अवर अभियंता विनय जायसवाल ने बताया कि मुआर आधारगंज और पूरेरामसहाय की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। कर्मचारियों को पोल और तार को दुरुस्त करने के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन