फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity supply of 50 villages was not restored even on the second day

दूसरे दिन भी बहाल नहीं हुई 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति

Sun, 21 Aug 2022 11:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 50 villages was not restored even on the second day
रानीगंज के दुर्गागंज में चक्रवात में टूटा बिजली का पोल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
शनिवार को बवंडर की चपेट में आए दर्जनभर गांवों में जगह- जगह मेन व एलटी लाइन के पोल व तार टूटने से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था रविवार को देरशाम तक बहाल नहीं हो सकी। विद्युत विभाग की टीम दिनभर सिर्फ नुकसान के आंकलन में ही हांफती रही। जद में आए 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति न होने से लोग पानी व मोबाइल चार्ज करने के लिए परेशान रहे। विद्युत विभाग की उदासीनता से ग्रामीणों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

बवंडर ने अमहटा, सवैया, बरहदा, टोडरपट्टी, सरायसेतराय, जयरामपुर, कसेरूआ, नहरहरपुर, खमपुर दुबेपट्टी, गुलरा, दयालपुर में जमकर तबाही मचाई। इससे गांवों में 100 से अधिक पोल टूटकर गिर गए। मेनलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। उपकरण टूटकर दूर-दूर तक बिखर गए।
विज्ञापन

प्रभावित गांवों के साथ ही बाबूपट्टी, आसीपुर, भटपुरवा, दुर्गागंज, हुसैनपुर, राजापुर मोहथरी, गोकुला, तिवारीपुर, कौलापुर, बनवारपुर सहित 50 गांवों की बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। रातभर गांवों में अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि रविवार को आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर विद्युत विभाग के अफसरों की उदासीनता की वजह से उन्हें निराश होना पड़ा। रविवार को लाइन ठीक करने के बजाए विभागीय अफसर वाहनों पर बैठकर नुकसान का आंकलन करने में जुटे रहे। इससे गांवों में दूसरे दिन भी आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई। लोग पानी के लिए हैंडपंप पर डटे रहे। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव में करीबियों के घर पहुंचे।

बवंडर से बिजली विभाग को करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। एसडीओ रानीगंज अखिलेश गुप्ता ने टीम के साथ रविवार को नुकसान का आंकलन करने भ्रमण पर निकले थे। शाम पांच बजे नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट एक्सईएन को सौंपी। जिसमें बताया है कि करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 90 पोल टूटे हैं। एलटी व एचटी लाइन मिलाकर करीब डेढ़ किमी लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसके अलावा 150 इंसुलेटर, 25 क्रास आर्म खराब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed