फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity supply from underground cable in city

शहर में भूमिगत केबिल से होगी बिजली आपूर्ति

Sun, 10 Jun 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर में उलझे तारों का मकड़जाल जल्द खत्म हो जाएगा। बिजली विभाग शहर में बिजली सप्लाई के लिए भूमिगत केबिल बिछाने जा रहा है। सबसे पहले उन मोहल्लों में काम शुरू होगा, जहां तारों के मकड़जाल से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पहले चरण में बाबागंज उपकेंद्र के स्टेशन रोड व श्रीराम चौराहे तक के बिल बिछाया जाएगा। इसके लिए 22 लाख का बजट मिल गया है। जल्द ही काम शुरू होगा।  
विज्ञापन


विभाग के लाख जतन के बाद भी शहर में बिजली व्यवस्था खस्ताहाल है। ट्रांसफार्मर खुले में सड़क किनारे रखे हुए हैं। उनकी मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। शहर के दो दर्जन अधिक मुहल्ले लोकलफाल्ट का दर्द झेल रहे हैं। इससे भी बुरा हाल भीड़भाड़ वाले शहर के प्रमुख स्थानों का है। जहां तारों के मकड़जाल के चलते घरेलू उपभोक्ताओं एवं दुकानदारों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। रोस्टर के माफिक उन्हें बिजली नसीब नहीं हो पाती है। हाईटेंशन लाइन भी उलझे तारों की जद में है। इससे अक्सर मुहल्लों व बाजारों में अंधेरा छाया रहता है। यही वजह है कि शहर में 24 घंटे आपूर्ति के दावे की हवा निकल गई है।
विज्ञापन


इस समस्या को विभागीय अफसरों ने गंभीरता से ली है। शहरियों को इस समस्या से निजात दिलाने की कवायद शुरू कर दी गई। विभाग अब ऐसे शहरी मुहल्लों को चिह्नित करेगा जहां तारों के मकड़जाल के चलते आपूर्ति प्रभावित होती है। उन मुहल्लों में भूमिगत केबिल के जरिए आपूर्ति होगी। इससे लोकल फाल्ट व हादसे रुकेंगे। पहले चरण में विभाग की ओर से बाबागंज उपकेंद्र से स्टेशन रोड व श्रीराम तिराहे तक भूमिगत केबिल बिछाया जाएगा। इसके लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत कर लिया है। 22 लाख रुपये का बजट भी पास हो गया है। एसडीओ बाबागंज अजीत यादव ने बताया कि बाबागंज उपकेंद्र से स्टेशनरोड व श्रीराम तिराहे का बजट मिला है। जल्द ही यहां भूमिगत लाइन बिछाए जाने का काम शुरू होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका से हरी झंडी मिलने का इंतजार  
भूमिगत केबिल बिछाने का कार्य शुरू करने के लिए नगरपालिका से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। दरअसल, राजमार्ग से होकर स्टेशन रोड व श्रीराम तिराहे तक केबिल बिछाने का कार्य होना है। कार्य के दौरान टेलीफोन व पाइप लाइन आदि क्षतिग्रस्त न हो, इसके लिए विभाग पहले नगर पालिका से बातचीत कर इसका खाका तैयार करेगा। इसके बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed