{"_id":"5fb2bc278ebc3e9bd646f3e2","slug":"electricity-supply-barred-in-more-than-half-city-due-to-fault-in-dahilamau-center-pratapgarh-news-ald291623236","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर गुल रही आधे शहर की बिजली
विज्ञापन
दहिलामऊ विद्युत उपकेन्द्र में जले फीडर को दुरूस्त करते कर्मचारी।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। सोमवार सुबह तेज हवाएं चलने व बूंदाबांदी की वजह से दहिलामऊ उपकेंद्र का ब्रेकर खराब हो गया। अचानक तेज लपटें उठीं और ब्रेकर की सीटी जल गई। इससे दिनभर आधे शहर की बिजली गुल रही। बिजली न होने के कारण मोटर भी नहीं चली। जिससे लोग पानी के लिए भी परेशान हुए। प्रयागराज से आई टीम ने काफी मशक्कत के बाद शाम को आपूर्ति बहाल कराई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर के दहिलामऊ उपकेंद्र से आधे शहर को बिजली की आपूर्ति की जाती है। सोमवार को भोर में तेज हवाएं चल रही थीं। बूंदबांदी भी हुई। इससे उपकेंद्र का ब्रेकर खराब हो गया। सुबह आठ बजे के करीब ब्रेकर से लपटें उठने लगीं। जिससे ब्रेेकर की सीटी जल गई। इस खराबी के चलते उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई।
सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों को लेकर ब्रेकर को ठीक करने का प्रयास किया गया, मगर खामी दूर नहीं हो पाई। इस पर अफसरों ने प्रयागराज से टेक्नीशियन की टीम बुलाई। दोपहर बाद प्रयागराज की टीम ने कार्य शुरू किया। इससे शाम पांच बजेे आपूर्ति बहाल हो सकी। सुबह आठ बजे से बिजली गुल होने से शहरियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। शहर के दहिलामऊ, मीराभवन, अष्टभुजानगर, शिवपुरी, शिवजीपुरम, कचहरी रोड, बस अड्डा सहित दो दर्जन मुहल्लों में बिजली न होने के कारण लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। लोगों ने घरों से निकलकर हैंडपंपों का सहारा लिया। दिनभर लोग उपकेंद्र के चक्कर लगाते रहे। अधिशाषी अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि ब्रेकर में खामी आई थी। प्रयागराज से टेक्नीशियन की टीम बुलाकर खामी दूर कराई गई।