फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity substation will be built in entire Hirawan at a cost of three crore 33 lakhs

3 करोड़ 33 लाख की लागत से पूरे हिरावन में विद्युत उपकेंद्र: धीरज

Wed, 21 Jul 2021 11:37 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 21 Jul 2021 11:37 PM IST
सार

रानीगंज तहसील क्षेत्र के पूरे हिरावन गांव में बुधवार को विधायक धीरज ओझा ने विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। वैदिकमंत्रों के बीच विधायक धीरज ओझा ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया।

विज्ञापन
Electricity substation will be built in entire Hirawan at a cost of three crore 33 lakhs
रानीगंज के पूरे हीरावन में विद्युत उपकेन्द्र का शिलान्यास करते विधायक धीरज ओझा। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

रानीगंज तहसील क्षेत्र के पूरे हिरावन गांव में बुधवार को विधायक धीरज ओझा ने विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। वैदिकमंत्रों के बीच विधायक धीरज ओझा ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे हिरावन गांव में 3 करोड़ 33 लाख की लागत से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होगा। इससे करीब 50 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन


लो वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी, न ही लोकल फॉल्ट से लोग परेशान होंगे। उन्होंने कहा कि योगी व मोदी सरकार शहर व ग्रामीण उपभोक्ताओं को रोस्टर के मुताबिक बिजली की आपूर्ति को लेकर कटिबद्ध है। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में जल्द बड़ा बदलाव दिखेगा। रानीगंज के सभी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की भी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन


क्षमता वृद्धि के बाद लोकल फॉल्ट आदि की दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, अधिशाषी अभियंता आरए सिंह, अजय ओझा, नीरज ओझा, अज्जू ओझा, अमित दूबे, संजय सिंह, बालेंद्र सिंह, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed