फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   electricity in village

इस साल बिजली से रोशन होंगे 4563 मजरे

Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह दिन दूर नहीं जब सौ की आबादी वाले मजरे बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे। यह सब होगा 12वीं राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से। जिले में यह योजना शुरू हो चुकी है। इसके अंतर्गत 4563 मजरों का विद्युतीकरण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में लालगंज, शिवगढ़ और मानधाता इलाके में काम भी शुरू करा दिया गया है। इन इलाकों में बिजली के पोल गिरने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


12वीं राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का उद्देश्य उन मजरों को विद्युतीकरण से संतृप्त करना है जिनकी आबादी सौ हो। इस योजना के अंतर्गत जिले में 5013 मजरों का चयन किया गया था। चूंकि 11वीं योजना के जरिए इस योजना के 450 मजरों का विद्युतीकरण पहले ही किया जा चुका है। बाकी बचे 4563 मजरों का विद्युतीकरण 12वीं योजना में किया जाएगा। लालगंज, शिवगढ़ और मानधाता क्षेत्र में योजना को मूर्त रूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। 1940 पोल साइड पर गिराए गए हैं। इसमें से शिवगढ़ में 800, मानधाता में 300 और बाकी लालगंज इलाके में गिराए गए हैं। कुछ स्थानों पर पोल गाड़ने का काम भी शुरू हो चुका है। अभी तक करीब दो हजार बिजली के पोल गड़ चुके हैं।
विज्ञापन


योजना को इसी साल दिसंबर माह तक पूरा किया जाना है। सूूत्रों की मानें तो इस योजना को जुलाई तक पूरा होना था, मगर सर्वे का काम समय से पूरा नहीं हो पाया। 11वीं राजीव गांधी विद्युतीकरण का काम भी धीरे हुआ। जिससे 12वीं योजना देर से शुरू हो पाई। इसी कारण इसकी अवधि दिसंबर कर दी गई है। हालांकि इस योजना के बाद ही दीनदयाल ग्राम ज्योति विद्युतीकरण योजना शुरू की जानी थी, मगर किन्हीं कारणों से योजना जिले में अभी शुरू नहीं हो पाई है। पता चला है कि 12वीं योजना के बाद ही दीनदयाल योजना शुरू हो पाएगी। उसके पहले नहीं। अधिकारियों ने विद्युतीकरण का कार्य कर रही कंपनियों से अतिशीघ्र राजीव गांधी योजना का काम पूरा करने का निर्देश दिया है। पता चला है कि कंपनियां अभी सर्वे का काम पूरा नहीं कर पाई हैं। कई ब्लाकों में अभी भी यह काम चल रहा है। योजना में देरी होने की यह भी प्रमुख वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed