फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity did not reach 886 government schools even after 19 years

जिले के 886 स्कूलों में 19 साल बाद नहीं पहुंची बिजली

Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity did not reach 886 government schools even after 19 years
सरकारी स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए धनराशि मिलने के 19 साल बाद भी 886 प्राइमरी और मिडिल स्कूल में अंधेरा कायम है। गर्मी में बच्चों और शिक्षक पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। ऐसे में बच्चे स्कूल आना बेहतर नहीं समझते। वहीं विभागीय अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को निजी स्कूलों से बराबरी करने के लिए तैयार किया जा रहा है। मगर, जिले के अधिकांश स्कूल ऐसे हैं, जहां पर व्यवस्थाएं न के बराबर है। इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और जिले के 886 स्कूलों में अभी तक बिजली ही नहीं पहुंची है। इससे इन स्कूलों के बच्चों को पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग का दावा है कि 19 साल पहले बिजली विभाग को कनेक्शन देने के लिए बजट दिया गया था।
विज्ञापन

मगर अभी तक तार भी नहीं खींचा गया है। ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं, बल्कि नगरीय क्षेत्रों के पांच स्कूलों में भी अभी तक बिजली नहीं पहुंची है। दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग में पूर्व में निर्मित स्कूलों में बिजली कनेक्शन देने के लिए शासन ने बिजली विभाग को बजट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, बिजली विभाग ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उस समय कनेक्शन की जो धनराशि दी गई थी, वह बेहद कम थी। इसलिए दी गई धनराशि में कनेक्शन देना संभव नहीं है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली विभाग को रिमाइंडर भेजकर सभी स्कूलों में अविलंब बिजली कनेक्शन देने को कहा गया है।
अधिकांश स्कूलों से चोरी हो गए पंखे
जिले के अधिकांश स्कूलों से पंखे और बल्ब गायब हो गए हैं। ग्रामीण इलाकों में आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं के चलते ऐसा हो रहा है। स्कूलों को हर वर्ष खरीदने के लिए बजट नहीं मिलने से स्थिति और खराब है।

बिजली विभाग को जो बजट मिला था, उन सभी स्कूलों में कनेक्शन करा दिया गया है। विभाग को धनराशि मिलने के बाद ही बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। चंद्रमा प्रसाद, अधिशाषी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed