{"_id":"5fa3037b8ebc3e9b7e32be45","slug":"electricity-department-sent-bill-of-five-billion-to-consumer-for-two-months-pratapgarh-news-ald290764611","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग ने उपभोक्ता को दो माह का भेजा पांच अरब का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग ने उपभोक्ता को दो माह का भेजा पांच अरब का बिल
विज्ञापन
बिजली विभाग ने पृथ्वीगंज बाजार निवासी एक घरेलू उपभोक्ता को दो माह का पांच अरब से अधिक बिजली का बिल भेज दिया है। बिल देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए। तकनीकी खामी से इतना लंबा बिल देखकर विभाग के अधिकारी भी भौचक रह गए। अफसरों ने कर्मचारियों को बिल दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।
पृथ्वीगंज बाजार निवासी राधेश्याम का एक किलो वाट का कनेक्शन है। बीते फरवरी-मार्च का महज दो माह का बिल उन्हें पांच अरब से अधिक का बिजली विभाग ने भेज दिया। इस बिल को देखते ही वह चकरा गए। आनन-फानन में भागकर वह एसडीओ कार्यालय पहुंचे। एकबारगी इतना लंबा बिल देखकर विद्युत विभाग के अधिकारी भी चकरा गए।
बाद में जानकारी करने पर पता चला कि तकनीकी खामी से यह भूल हो गई है। उपभोक्ता से प्रार्थना पत्र लेकर बिल को दुरुस्त कर उन्हें भुगतान के लिए कहा गया। एसडीओ एसबी प्रसाद ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते बिल इतना लंबा हो गया था। जानकारी मिलने पर दुरुस्त करा दिया गया है।