फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity department cut down dozens of green trees in the name of pruning, farmers angry

प्रतापगढ़ : बिजली विभाग ने डाल छंटाई के नाम पर काट डाले दर्जनों हरे पेड़, किसानों में गुस्सा

Sat, 28 Oct 2023 03:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 03:52 PM IST
सार

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र शिव अचल सिंह ने अपने एक बीघे जमीन में यूकेलिप्टस और सागौन के पेड़ लगवा रखा है। जो काफी बड़े हो गए थे। आरोप है कि बिजली विभाग के आधा दर्जन प्राइवेट कर्मी  खेत में पहुंचे और बगैर पूछताछ किए यूकेलिप्टस के 25 हरे पेड़ काट डाले।

विज्ञापन
Electricity department cut down dozens of green trees in the name of pruning, farmers angry
बिजली विभाग के द्वारा काटे गए हरे पड़े। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवा गांव में बिजली विभाग की करतूत से लोगों में काफी आक्रोश है। किसान द्वारा अपनी जमीन में लगवाए गए 10 वर्ष के यूकेलिप्टस के पच्चीसों पेड़ों को बिजली विभाग के प्राइवेट कर्मियों ने काट डाला। साथ ही दर्जनों पेड़ों को तोड़कर बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसान को मामले की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और हरे पेड़ो को कटा देखकर दंग रह गए। मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।  पीड़ित किसान ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से शिकायत की है। 
विज्ञापन





विज्ञापन






पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र शिव अचल सिंह ने अपने एक बीघे जमीन में यूकेलिप्टस और सागौन के पेड़ लगवा रखा है। जो काफी बड़े हो गए थे। आरोप है कि बिजली विभाग के आधा दर्जन प्राइवेट कर्मी  खेत में पहुंचे और बगैर पूछताछ किए यूकेलिप्टस के 25 हरे पेड़ काट डाले। साथ ही दर्जनों पेड़ों को तोड़कर बर्बाद कर दिया। बिजली विभाग की दबंगई और गुंडई का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किसान ने मामले के संबंध में बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में जेई पट्टी जयराम राजपूत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 11000 क्षमता की गई लाइनें के आसपास डाल छंटाई का अभियान चल रहा है, लेकिन यूकेलिप्टस के पच्चीस हरे पेड़ काटे गए हैं तो गलत  है। मामले की जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed