{"_id":"64fddef47605aca2df0d5bd5","slug":"electricity-crisis-in-200-villages-connected-to-14-sub-stations-due-to-rain-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1004-4106-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश में 14 उपकेंद्रों से जुड़े 200 गांवों में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश में 14 उपकेंद्रों से जुड़े 200 गांवों में बिजली संकट
Sun, 10 Sep 2023 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 10 Sep 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
गड़वारा, मानधाता, जेठवारा, गौरा, बीरापुर, बहोरिकपुर, मंगरौरा समेत कई क्षेत्रों में सिर्फ 4 घंटे की मिल रही आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर और ग्रामीण इलाकों में बारिश की वजह से बिजली संकट गहरा गया है। 14 विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े कई क्षेत्रों में रोस्टर पटरी से उतर गया। ग्रामीण इलाकों में तो सिर्फ चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उपकेंद्र अधिकारियों के अनुसार लोकल फॉल्ट की वजह से समस्या है।
बिजली समस्या को लेकर 14 उपकेंद्रों पर 84 शिकायतें दर्ज हुईं। रविवार को एसडीओ, जेई सहित कर्मचारी खामियों को दूर करने में लगे रहे।
ग्रामीणों के मुताबिक गड़वारा, संड़वा चंद्रिका, शुकुलपुर, बलिकरनगंज, सरायभीमसेन, तेजगढ़, कुंडा के बाहोरिकपुर, साल्हीपुर, मंगरौरा, कोहंड़ौर, आसपुर देवसरा, गौरा, पांडेय तारा, भुपियामऊ ग्रामीण सहित 14 उपकेंद्रों से जुड़े 200 गांवों में दो दिन से तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है।
विद्युत अधिकारियों के मुताबिक बारिश के दौरान शॉर्टसर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर के टर्मिनल जल गए हैं। एचटी लाइन की डिस्क पंचर होने के साथ ही एलटी लाइन के तार टूटने की शिकायतें बढ़ी हैं। बारिश के दौरान मरम्मत न हो पाने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
रविवार को बारिश नहीं होने से मरम्मत कार्य तेजी से कराया गया। क्षेत्रीय उपकेंद्र के जेई सहित कर्मचारियों की ओर से शाम तक पूरी तरह से रोस्टर के अनुसार ही आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है।
-- -- -- --
बारिश की वजह से लोकल फाॅल्ट बढ़े हैं। बारिश के दौरान हादसे के डर से कर्मचारी मरम्मत कार्य करने में हिचकिचा रहे हैं। रविवार की शाम तक सभी उपकेंद्र पर रोस्टर के अनुसार आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
- सतपाल, अधीक्षण अभियंता