फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electrician dies of electrocution, Manikpur police station surrounded with dead body

Pratapgarh News: करंट से झुलसे बिजली मिस्त्री की मौत, शव के साथ मानिकपुर थाना घेरा

Fri, 23 Jun 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies of electrocution, Manikpur police station surrounded with dead body
- तीन घंटे की मशक्कत के बाद लाइनमैन समेत दो के खिलाफ दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बड़के खमसरा में हाईटेंशन लाइन की खामी दूर करते समय करंट की चपेट में आने से झुलसे बिजली मिस्त्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने शव के साथ थाने का घेराव कर दिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद हादसे के आरोपी लाइनमैन समेत दो लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद लोग शव पुलिस के हवाले करने को तैयार हुए।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी अनिल पटेल (26) निजी बिजली मिस्त्री था। 13 जून की सुबह गढ़ी मानिकपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन मंगेश उर्फ विपिन यादव ने अनिल को बड़के खमसरा में हाईटेंशन लाइन ठीक करने भेजा। बताया कि उसने उपकेंद्र से शटडाउन ले रखा है।
विज्ञापन

बिजली के पोल पर चढ़ते ही बिजली मिस्त्री अनिल पटेल करंट की चपेट में आने से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से झुलसे अनिल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख परिजन उसे प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके दोनों हाथ काट दिए गए। बुधवार को चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि संक्रमण की वजह से उसका पैर भी काटना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुन परिजन गंभीर अनिल को उपचार के लिए लखनऊ ले गए। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। दुखद खबर घर पहुंची तो परिजन रोने बिलखने लगे।
परिजन शव लेकर ग्रामीणों के संग मानिकपुर थाने पहुंचे। वहां लोग आरोपी लाइनमैन की गिरफ्तारी करने व आर्थिक मदद की मांग करने लगे। थाना घेरकर बैठे लोग मांग पूरी हुए बिना शव लेकर हटने को तैयार नहीं थे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने पिता फूलचंद्र की तहरीर पर लाइनमैन मंगेश उर्फ विपिन यादव निवासी दल्लातापुर और करमअली निवासी एसएसओ एहसान अहमद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस दौरान थाना परिसर से लेकर बाहर तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा। थानाध्यक्ष मनीष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कर घटना की छानबीन की जा रही है।
इनसेट------
दो बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया
करंट लगने से जान गंवाने वाले अनिल पटेल दो भाई व एक बहन थे। बहन पिंकी की अभी शादी नहीं हुई है। पत्नी सुनीता व मां रामसखी का रो -रोकर हाल खराब रहा। तीन साल के बेटे आतिथ्य व तीन माह की बेटी प्राप्ति के सिर से पिता का साया सदा के लिए छिन गया।

इनसेट-----
लापरवाही से गई अनिल की जान, ऑडियो वायरल
अनिल की मौत के बाद लाइनमैन व एसएसओ की बातचीत का ऑॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मंगेश उर्फ विपिन व एहसान आपस में शटडाउन को लेकर बरती गई लापरवाही की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed