फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now their will be 4 electricity distribution block in village

अब जिले में होंगे चार विद्युत वितरण खंड

Fri, 27 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिले में अब तक कुंडा, लालगंज व मुख्यालय सहित तीन विद्युत वितरण खंडों से बिजली व्यवस्था का संचालन किया जा रहा था। अब रानीगज में एक और डिवीजन तैयार होने जा रहा है। इसके बनने से विद्युत वितरण खंड प्रथम का दायरा कम होगा। इससे जहां रानीगंज व पट्टी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, वहीं विद्युत व्यवस्था में भी सुधार दिखेगा।  
विज्ञापन


जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग की तरफ से कवायद जारी है। शुरू में जिले की बिजली व्यवस्था को दो विद्युत पारेषण खंड प्रतापगढ़ व कुंडा में बांटा गया था। प्रथम पारेषण खंड के दायरे में 32 उपकेंद्र थे, जबकि द्वितीय में 28। दोनों विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत करीब 3 लाख उपभोक्ता हैं। प्रथम में सदर, पट्टी, रानीगंज का क्षेत्र जुड़ा था। जबकि कुंडा में कुंडा एवं लालगंज के साथ ही सदर का भी कुछ हिस्सा जुड़ा हुआ था। दायरा बड़ा होने की वजह से उपभोक्ताओं को बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी। इसके बाद विद्युत वितरण खंड की संख्या में इजाफा किया गया। उपकेंद्रों पर शिकायतों का निस्तारण न होने पर उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर जाना होता था। लंबा परिक्षेत्र एवं काम का भार अधिक होने की वजह से अधिकारी भी दौड़ते रहते थे। ऐसे में दूरदराज से आने वाले उपभोक्ताओं को निराशा ही हाथ लगती थी। सबसे ज्यादा समस्या बिल जमा करने में छूट योजना की घोषणा के बाद देखने को मिलती थी। कार्यालय पर बिल जमा करने को मेला लगा रहता था। धक्कामुक्की-मारपीट के बाद भी लोग बिल जमा करने से चूक जाते थे। इसके अलावा समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता था। इधर व्यवस्था में सुधार को लेकर लालगंज में भी विद्युत वितरण खंड तृतीय का संचालन शुरू हुआ, जिससे कुंडा विद्युत वितरण खंड का दायरा कम हुआ। मगर विद्युत वितरण खंड प्रथम का दायरे में सुधार नहीं था। अब अब रानीगंज एवं पट्टी के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें नए विद्युत वितरण खंड की सौगात मिलने जा रही है। इसका सृजन रानीगंज में होने जा रहा है, जिसके दायरे में पट्टी तहसील भी शामिल होगी। अधीक्षण अभियंता विनयचंद्र ने बताया कि विद्युत वितरण खंड के सृजन की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसके सृजन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed