प्रतापगढ़ से फाफामऊ के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद शुक्रवार को पहली बार इस रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ा। रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर परीक्षण किया। माना जा रहा है कि नए साल से इस रेलमार्ग पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
प्रतापगढ़-फाफामऊ के बीच केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के डीपीयूटी मनोज अग्रवाल और प्रोजेक्ट मैनेजर तूतूल सिंघल के और जनरल मैनेजर संजीव सिंह की देखरेख में चल रहे इलेक्ट्रिककरण का कार्य पूरा हो गया। नए साल पर प्रतापगढ़-प्रयागराज के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ाने के लिए शुक्रवार रात नौ बजे इलेक्ट्रिक इंजन स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्रा की देखरेख में प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर मैनेजर दीपक, राजकुमार सिंह, चंदन सिंह, दिनेश, विनय मौर्य, विनोद सिंह, दुर्गेश आदि लोग मौजूद रहे।