फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Election noise will stop this evening

आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर

Sat, 19 Oct 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Election noise will stop this evening
election
सदर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर शनिवार की शाम छह बजे थम जाएगा। 21 अक्तूबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान के लिए बिजली विभाग को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अलर्ट किया गया है। इधर, बूथों पर प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए ग्राम पंचायत सचिवों और लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले की सदर विधानसभा के उपचुनाव में 21 अक्तूबर को 368 मतदेय स्थलों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब मतदान के लिए 11 घंटे का समय दिया जा रहा है। इधर, चुनावी मैदान में कूदे प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार की शाम छह बजे माइक का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगेंगे।
विज्ञापन

उपचुनाव के आरओ एसडीएम सदर विजयपाल सिंह ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम छह बजे होने वाले मतदान में सभी बूथों पर अंधेरा छा जाएगा। इसलिए बिजली विभाग को पत्र लिखकर 24 घंटे आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए ग्राम पंचायतों के सचिवों और लेखपालों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट के साथ ही मतदान सामग्री का थैला तैयार कर लिया गया है। महुली मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और मंडी में ईवीएम जमा होगी। 24 अक्तूबर को मतगणना भी महुली मंडी में होगी।

अंतिम दौर में सभी दलों के नेता पहुंचे बेल्हा
चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा, कांग्रेस और सपा के दिग्गज नेताओं का जिले में जमावड़ा रहा। भाजपा से कानून मंत्री बृजेश पाठक, कांग्रेस से प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा और सपा से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कर माहौल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed