{"_id":"61d9d430275c91664755645c","slug":"election-hoardings-banners-removed-from-roads-pratapgarh-news-ald3245615164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़काें सं हटाए गए चुनावी होर्डिंग्स, बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़काें सं हटाए गए चुनावी होर्डिंग्स, बैनर
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लगने के बाद लालगंज चौराहे पर लगी होर्डिंग हटवाती पुलिस। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
शनिवार शाम चुनाव आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराने की घोषणा के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। अफसर कर्मचारियों को लेकर शहर से तहसील क्षेत्र तक राजनैतिक दलों की होर्डिंग्स, और बैनर-पोस्टर हटाने लगे। इस वजह से अफरातफरी का माहौल रहा।
जिला प्रशासन ने शहर में राजनैतिक दलों की होर्डिंग्स और पोस्टर हटाने का काम नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ टंडन तिराहे से शुरू किया। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के विज्ञापन वाली होर्डिंग्स भी हटाईं गईं। नगर पालिका के कर्मचारी पुलिस की मौजूदगी में अंबेडकर चौराहा, बस डिपो होते हुए राजापाल, कोषागार चौराहा, भंगवाचुंगी समेत शहर के अन्य हिस्सों में लगाई गई होर्डिंग्स हटवाते रहे। जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके।
आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा होने के बाद पूरी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की हो जाती है। ग्रामीण अंचल में तहसील मुख्यालयों पर भी राजनैतिक दलों व योजनाओं के प्रचार-प्रसार वाली होर्डिंग्स हटवाई गईं। इससे वहां अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए जा चुके हैं। किसी भी हाल में आयोग के आदेश की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
राजनैतिक कार्यक्रमों से दूर रहे कर्मचारी
अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अफसर से लेकर कर्मचारी तक सभी को सतर्क रहना है। राजनैतिक कार्यक्रमों से खुद को दूर रखें। आयोग के आदेश का अनुपालन कराना ही अब प्राथमिकता है। आयोग की गाइडलाइन के विपरीत काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव आचार संहिता की घोषणा के बाद पट्टी कस्बे में लगी होर्डिंग हटाते नगर पंचायत कर्मी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH