{"_id":"6455611cac693db8d708dbf6","slug":"election-commission-reached-the-matter-of-fake-voting-in-kunda-nagar-panchayat-pratapgarh-news-c-3-1-122489-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कुंडा नगर पंचायत में फर्जी मतदान का मामला पहुंचा चुनाव आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कुंडा नगर पंचायत में फर्जी मतदान का मामला पहुंचा चुनाव आयोग
Sat, 06 May 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 May 2023 01:33 AM IST
सार
प्रशासन के हस्तक्षेप पर वह बाहर निकले, लेकिन उनके करीबी मतदान केंद्रों पर मौजूद पार्टी एजेंट को डरा धमकाकर फर्जी मतदान कराते रहे। भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू ने रानी गिरिजा इंटर कॉलेज बूथ पर खुद लोगों को फर्जी वोटिंग करते पकड़ा।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ :फर्जी वोटिंग के खिलाफ धरने पर बैठीं सुमन साहू। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
निकाय चुनाव में कुंडा नगर पंचायत में फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए भाजपा चुनाव सेल की ओर से चुनाव आयोग को पत्र भेजा गया है। इसमें फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा प्रदेश संयोजक चुनाव आयोग संपर्क अखिलेश अवस्थी ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि है कि मतदान प्रारंभ होते ही विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह व उनके कार्यकर्ता फर्जी मतदान करा रहे थे।
विज्ञापन
प्रशासन के हस्तक्षेप पर वह बाहर निकले, लेकिन उनके करीबी मतदान केंद्रों पर मौजूद पार्टी एजेंट को डरा धमकाकर फर्जी मतदान कराते रहे। भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू ने रानी गिरिजा इंटर कॉलेज बूथ पर खुद लोगों को फर्जी वोटिंग करते पकड़ा। टीपी इंटर कॉलेज व बजरंग डिग्री कॉलेज और पुराना कुंडा में भी मतदाताओं को धमकाकर फर्जी वोटिंग होती रही।
विज्ञापन
दूसरी ओर पार्टी की प्रत्याशी सुमन साहू पार्टी के नेताओं के साथ शुक्रवार दोपहर लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंचीं। जहां चुनाव के दौरान हुई घटना के वीडियो व फोटो भी पार्टी के बड़े नेताओं को उपलब्ध कराए गए। हालांकि देर रात तक सीएम से भाजपा प्रत्याशी की मुलाकात नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन