फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elders are tested, but do not get medicine

बुजुर्गों की जांच तो होती है, मगर नहीं मिलती दवा

Fri, 03 Jul 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Elders are tested, but do not get medicine
चिलबिला स्थित वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सिविल जज राजीव मुकुल पांडेय से बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर सेहत जांचने तो आते हैं, मगर वह दवाएं नहीं उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने बाल गृह का ीक्षण कर हर तीसरे दिन सैनिटाइज करने को कहा है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पांडेय गुरुवार को शहर के शुकुलपुर स्थित बाल गृह और चिलबिला स्थित वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया। आश्रम में बुजुर्गों और कर्मचारियों के मॉस्क नहीं लगाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए नियमित रूप से सैनिटाइज करने को कहा है। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनके सेहत, खान-पान की जानकारी ली। निरीक्षण में 23 पुरुष और 12 वृद्ध महिलाएं मिलीं। इधर, शुकुलपुर स्थित बाल गृह में कुल सात बच्चे मिले। उन्होंने संचालक से बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित करने को कहा है।
विज्ञापन

119 अफसरों और कर्मचारियों का लिया गया सैंपल
डीएम के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गुुरुवार को डीडी कृषि, एनआईसी डीआईओ, कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सहित 119 अफसरों और कर्मचारियों का सैंपल लिया गया। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडी कृषि, एनआईसी डीआईओ, कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम के दोनों स्टेनो सहित कलेक्ट्रेट और एडीएम कार्यालय के कर्मचारियों का सैंपल लिया गया। डीएम डा. रुपेश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। डीएम की टीम इलेवन के अफसरों का भी सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed