फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elderly woman who came to intervene was beaten to death

Pratapgarh News: बीच-बचाव करने पहुंची बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या

Sun, 27 Aug 2023 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 27 Aug 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman who came to intervene was beaten to death
बच्चों का विवाद शांत कराने के दौरान पड़ोसियों ने किया हमला, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संडवाचंद्रिका। खेल के दौरान बच्चों का विवाद शांत कराने पहुंची बुजुर्ग महिला कटोरा देवी (92) को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर के भुवालपुर निवासी कटोरा देवी के पति का काफी पहले निधन हो चुका है। शनिवार की शाम उसके परिवार के बच्चों का पड़ोस की सुदामा देवी के बच्चों से विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों घरों के बड़े लोग भी आपस में भिड़ गए। बीच-बचाव करने पहुंची बुजुर्ग महिला को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन




आनन-फानन में लोगों ने कटोरा देवी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। इस मामले में बुजुर्ग महिला के दामाद शिवलाल रजत की तहरीर पर पुलिस ने सुदामा देवी, अमन, रेष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के तीन बेटियां हैं। घर पर वह दामाद शिवलाल व बेटी के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो पक्ष के बच्चों में विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घायल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed