फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elderly woman strangled to death at home, lived apart from family for 18 years

प्रतापगढ़ : घर में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, 18 वर्ष से परिवार से अलग रहती थी

Sat, 18 Feb 2023 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 08:10 PM IST
सार

क्षेत्र के लाटतारा में शुक्रवार की देर रात महरुन निशा (60) की घर के भीतर गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने निरीक्षण कर पूछताछ की।

विज्ञापन
Elderly woman strangled to death at home, lived apart from family for 18 years
Pratapgarh : मानिकपुर थाने के लाटतारा में मृतका मेहरून निशा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र के लाटतारा में शुक्रवार की देर रात महरुन निशा (60) की घर के भीतर गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने निरीक्षण कर पूछताछ की। कमरे से करीब साढ़े लाख रुपये भी मिले। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन

मानिकपुर नगर पंचायत काछी पट्टी निवासिनी महरुन निशा 18 साल पहले अपने पति , बेटे व बेटियों को छोड़कर लाटतारा निवासी राजकुमार श्रीवास्तव के साथ रहती थी। नगर पंचायत की तहबाजारी वसूली करने वाले राजकुमार श्रीवास्तव की मां की देखभाल की भी करती थी। करीब डेढ़ साल पहले उसके पति गामा का निधन हो गया। परिवार के लोगों से उसका नाता टूट गया था।

विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात राजकुमार श्रीवास्तव बाजार से वसूली कर घर पहुंचा। कमरे में रक्तरंजित अवस्था में महरुन निशा का शव पड़ा था। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद मृतका के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। शनिवार की सुबह मृतका के दोनों बेटे सलमान व दिलशाद मौके पर पहुंचे। दिलशाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए शक जताया कि उसकी मां की हत्या राजकुमार श्रीवास्तव ने ही किया है। जिसके बाद पुलिस ने राजकुमार को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने फॉरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण करते रहे। फारेंसिक टीम ने जांच के दौरान कमरे से करीब साढ़े छह लाख रुपये बरामद किए। बरामद रकम पुलिस ने कब्जे में ली है। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

एक बेटी व दोनों बेटों की नहीं हुई है शादी

मृतका महरुन निशा के दो बेटे सलमान व दिलशाद के साथ ही चार बेटियां शाहीन, परवीन, बीवी और पापा हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि परवीन और दोनों बेटों की अभी शादी नहीं हुई है। देर शाम परिजनों ने गांव के कब्रिस्तान में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बुजुर्ग महिला की गला रेत कर की गई हत्या मानिकपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले 18 वर्षों से राजकुमार के साथ रहने वाली मृतका को मौत के घाट किस ने उतारा है। यह हर किसी के लिए पहेली बनी है। हालांकि जांच के दौरान जमीन व रुपये का कोई मामला सामने नहीं आया। लोगों के अनुसार राजकुमार के घर कभी कभार बाहरी महिला व पुरुष भी आते थे। वे कौन हैं, उनकी जानकारी के लिए राजकुमार से पूछताछ की जा रही है। कमरे से शक्तिवर्धक दवाएं भी मिली हैं। आरोपी राजकुमार की मां मनोरोगी हैं। जिन्हें मोहल्ले के लोगों ने कमरे में बंद कर दिया। मुख्य मार्ग पर स्थित राजकुमार की संपत्ति भी कीमती है।चर्चा रही कि लिव इन रिलेशनशिप हत्या की वजह हो सकती है।

तीन महीने में चार हत्याएं ,खुलासा सिर्फ एक का

मानिकपुर थाना क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से हत्या की वारदातें बढ़ी हैं। तीन महीने में चार हत्याओं के बाद पुलिस पूरी तरह लाचार नजर आ रही है। 23 दिसंबर को बनवारी लाल प्रजापति की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 15 जनवरी को यादवपट्टी की रहने वाली सजनी देवी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। 14 फरवरी को जगन्नाथ यादव निवासी पाटीहार की मौत हो गई। जिसमे पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अब महरुन निशा की हत्या हो गई। पुलिस अब तक बनवारी लाल की हत्या का ही खुलासा कर सकी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed