फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elderly woman killed by beating with sticks in road dispute

Pratapgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

Mon, 22 May 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman killed by beating with sticks in road dispute
- मारपीट में चार लोग घायल, पुलिस तैनात,एक आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर में सोमवार दोपहर रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर कमला विश्वकर्मा (70) की हत्या कर दी। जबकि मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अंतू व नगर कोतवाली पुलिस ने एक हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
सेतापुर निवासी कमला देवी विश्वकर्मा का पड़ोसी दिनेश सरोज से रास्ते को लेकर करीब पांच वर्ष से विवाद चला आ रहा है। कमलादेवी के आने जाने वाले रास्ते में दिनेश सरोज के परिजन आए दिन कूड़ा करकट डाल देते थे। दो दिन पहले भी रास्ते में गंदगी डालने को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिनेश सरोज को रास्ता खाली करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर रास्ते में फिर कूड़ा करकट डालने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार विरोध करने पर कमला देवी पर दिनेश की पत्नी शिव कुमारी, बेटा राजकुमार व पुत्री,्चे दिव्या समेत अन्य लोगों ने लाठी डंडे व लोहे की सरिया से हमला बोला।.......
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर कमला देवी को बचाने के लिए बेटा सुनील व भतीजा अजय मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर परिजन गंभीर रूप से घायल कमला देवी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सुनील व अजय को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। कुछ देर बाद मारपीट में घायल शिवकुमारी अपने बेटे राजकुमार को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। मामला तनावपूर्ण देख अस्पताल चौकी की पुलिस सतर्क हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलने पर अंतू व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच आरोपी दिनेश सरोज अंतू थाने पहुंच गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रभारी अंतू थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट-----
कुछ दिन पहले ही पुणे से घर आया था सुनील
मृत कमला देवी के पति दो वर्ष पहले ही नहीं रहे। बेटे अनिल तथा सुनील पुणे में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। कई दिनों पहले ही सुनील अपने घर आया था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई की होती तो घटना न होती।
इनसेट------
अस्पताल से लेकर सेतापुर तक मचा रहा कोहराम
मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद सेतापुर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक कोहराम मचा रहा। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed