फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elderly man beaten up due to election rivalry, dies during treatment

Pratapgarh News: चुनावी रंजिश में बुजुर्ग को पीटा, इलाज के दौरान मौत

Sat, 09 Sep 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Elderly man beaten up due to election rivalry, dies during treatment
21, 22, 23, 35
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के बरबसपुर की घटना, गांव में फोर्स तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। पंचायत उपचुनाव की खुन्नस में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग भगौती (70) की उपचार के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। तनाव को देखते हुए बाघराय थानाध्यक्ष भारी फोर्स संग मुस्तैद रहे।
बाघराय थाना क्षेत्र के बरबसपुर में छह सितंबर को प्रधान पद पर उपचुनाव हुआ था। चुनाव के दूसरे दिन प्रधान पद के प्रत्याशी इंद्र रमण सिंह के समर्थक बाबू लाल सरोज और ज्ञानचंद्र फौजी के समर्थक भगौती के बीच मारपीट हो गई। इसमें भगौती सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने उसको प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही गांव का माहौल गर्म हो गया। इसके बाद उसके घर पर भीम आर्मी समेत अन्य दलों के लोगों का आना जाना लगा रहा। थानाध्यक्ष टीएन पांडेय ने बताया कि मारपीट के दिन ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी घर से भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
सुरक्षा व 50 लाख की मदद की होती रही मांग
मृतक भगौती के परिजनों को सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस, जमीन व आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रकेश करते रहे। प्रशासन को चेताया कि मांग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा। दूसरी ओर सपा नेता प्रदीप सरोज भी परिवार के साथ खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------
भूख प्यास से तड़पते रहे मवेशी
भगौती के मौत की खबर मिलते ही आरोपी पक्ष के पुरुष व महिलाएं घर से फरार हो गईं। सभी मकानों में ताला बंद रहा। उनके मवेशी भूख प्यास से तड़पते रहे। किसी ने उनके चारे पानी की व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed