फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elderly and Divyang will get facility to vote sitting at home

बुजुर्गो और दिव्यांगों को घर बैठे मतदान करने की मिलेगी सुविधा

Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Elderly and Divyang will get facility to vote sitting at home
election
जिले के दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर बैठे मतदान करने की सुविधा मिलेगी। मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ मतदाता इस बार घर बैठे ही लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले सकते हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगों और बुजुर्गों को यह सुविधा दी है। इसके लिए उन्हें 12 डी फार्म भरना होगा।
विज्ञापन

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 17,464 दिव्यांग और 37,330 बुजुर्ग (80 साल से अधिक आयु) मतदाता हैं। काफी संख्या में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता असमर्थ होने के कारण मतदान से वंचित रह जाते थे। निर्वाचन आयोग ने पहली बार इन मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट पेपर से मत देने की सुविधा मुहैया कराने का फैसला लिया है। इसके लिए बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट की सुविधा की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ हैं और घर बैठे मतदान करना चाहते हैं तो उनका एक आग्रह पत्र यानी 12 डी फार्म भरा जाएगा। बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टल बैलेट पेपर की छपाई होगी और मतदान से पहले पोस्टल बैलेट बुजुर्गों और दिव्यांगों को देकर तहसीलों के माध्यम से जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा का नाम बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या
रामपुरखास 2970
बाबागंज 6002
कुंडा 6257
विश्वनाथगंज 7,270
सदर 5,774
पट्टी 5,926
रानीगंज 4,131
वर्जन
जिले के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को इस वर्ष घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। बीएलओ को फार्म 12डी भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसी के आधार पर पोस्टल बैलेट की छपाई होगी और बीएलओ के माध्यम से ही जमा किए जाएंगे। सुनील कुमार शुक्ल, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed