{"_id":"5d599eee8ebc3e896e591336","slug":"elder-shot-in-suspicious-condition-refer-pratapgarh-news-ald252465015","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घ को मारी गोली, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्घ को मारी गोली, रेफर
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में सो रहे अधेड़ को गोली लग गई। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों के घर से तीन रिश्तेदारों को उठा ले गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी मेहंदी हसन (54) का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार की रात मेहंदी घर के बाहर सो रहा था। रात करीब 11 बजे उसे गोली लगने का हल्ला मच गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन कोई नजर नहीं आया। घायल मेहंदी को लेकर परिजन उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल भागे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल से पूछताछ के बाद जेठवारा पुलिस ने आरोपी बताए जा रहे नासिर उर्फ सेबू, वहीद व ऐनुल के घर आए तीन रिश्तेदारों को उठा लिया।
पूछताछ करने के बाद पुलिस सभी को लेकर थाने चली गई। इधर घायल मेहंदी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जिन लोगों पर घायल व उसके परिजन शक जता रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है। मेहंदी का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। तीन दिन पहले भी कुछ कहासुनी हुई थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया था।