फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eight thousand golden cards made in ten days

दस दिन में बने आठ हजार गोल्डन कार्ड

Mon, 28 Dec 2020 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand golden cards made in ten days
Eight thousand golden cards made in ten days
प्रतापगढ़। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में गोल्डन कार्ड बनाने की मुहिम जोर पकड़ने लगी है। हर दिन सभी ब्लॉकों में छह से सात सौ से अधिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। पिछले दस दिन में महकमे ने आठ हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारक परिवार के सदस्यों को साल भर में पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज कराने की व्यवस्था है। आयुष्मान के ग्रिवांस मैैनेजर अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में लगभग दस लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनने हैं। इनमें से एक लाख 55 हजार के करीब लोगों के कार्ड निर्गत हो गए हैं। साढ़े सात हजार के करीब लोग आयुष्मान गोल्डन कार्ड पर मुफ्त इलाज भी करवा चुके हैं। इनमें से दो हजार लोगों ने किसी महानगर में जाकर बीमारी का इलाज कराया है। पांच हजार लोगों ने जिले में ही अपना इलाज कराया है।
विज्ञापन

आयुष्मान के नोडल डीपीसी डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर 15 से 31 दिसंबर के बीच आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैंप का आयोजन जनपद के प्रत्येक ब्लाक के एक गांव में आयुष्मान मित्रों के माध्यम से कराया जा रहा है। दस दिनों के भीतर 8780 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। बीएलई को भी जिम्मेदारी दी गई है। वे गांव में जाकर 30 रुपये शुल्क लेकर गोल्डन कार्ड बना सकते हैं। डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत गोल्डन कार्ड विहीन परिवार में कम से कम एक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनवाने पर आशा को पांच रुपये प्रति परिवार की दर से प्रोत्साहन राशि देय है। एक से अधिक सदस्यों का कार्ड बनवाने पर आशा को दस रुपये प्रति परिवार की दर से प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी। विशेष अभियान में आशा कार्यकर्ता गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों से संपर्क कर उन्हें पास के जनसेवा केंद्र व कैंप में ले जाकर कार्ड बनवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 15 दिसंबर से चल रहे इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्ड बनवाने के लिए कहा गया है। पिछले दस दिनों में आठ हजार से अधिक कार्ड बन चुके हैं। सर्वर की दिक्कतें आ रही हैं। इसके बाद भी काम चल रहा है। 31 तक कैंप चलेगा। -डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed