{"_id":"61ba3256810443293c48e1c5","slug":"eight-including-bjp-leader-s-gunner-accused-of-assault-complaint-pratapgarh-news-ald322752672","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के गनर समेत आठ पर मारपीट का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के गनर समेत आठ पर मारपीट का आरोप, शिकायत
विज्ञापन
क्षेत्र के पूरेनीर लोका निवासी अभिषेक सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात वह अपने घर पर विद्युत विभाग की बिल की फीडिंग का कार्य निपटा रहा था। तभी बाउंड्रीवाल कूदकर अंदर पहुंचे आठ लोगों ने गालियां देते हुए उसकी मां व बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भी पीटा। हल्ला गुहार मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों के दो आरोपियों को धर दबोचा। पीड़ित के मुताबिक, पकड़ा गया एक आरोपी अठेहा निवासी सुनील कुमार मिश्र व दूसरा आरोपी कुंभीआईमा निवासी भाजपा नेता का निजी गनर है। ग्रामीणों ने सूचना देकर पुलिस बुलाई और निजी गनर समेत दोनों आरोपियों को सौंप दिया।
पीड़ित अभिषेक सिंह ने भाजपा नेता के निजी गनर व सुनील कुमार मिश्र समेत आठ हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर उदयपुर थाने में दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।