{"_id":"60f861038ebc3e6d0b15484f","slug":"eid-ul-azha-namaz-offered-in-mosques-in-corona-guidelines-pratapgarh-news-ald311454069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना गाइडलाइन के बीच मस्जिदों में अदा की ईद उल अजहा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना गाइडलाइन के बीच मस्जिदों में अदा की ईद उल अजहा की नमाज
Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
सार
ईद उल अजहा का पर्व तीन दिन मनाने का सिलसिला चलता है। हैसियत के मुताबिक अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी के लिए लोग काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
कुंडा में बकरीद पर गले मिल एक दुसरे को बधाई देते बच्चे। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
जिले में बुधवार को कोरोना गाइडलाइन के बीच मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। अल्लाह की बारगाह में सजदा कर कोरोना के खात्मे व मुल्क में अमन-चैन कायम रहने की दुआएं मांगी गईं। मस्जिदों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे।
ईद उल अजहा का पर्व तीन दिन मनाने का सिलसिला चलता है। हैसियत के मुताबिक अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी के लिए लोग काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। दूसरे साल भी ईद उल अजहा का पर्व मनाने के लिए बुधवार को मस्जिदों में कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पहुंचे। गाइडलाइन के मुताबिक कई मस्जिदों में दो बार नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद इमाम ने खुतबा पढ़ा।
जिससे सुनने के बाद लोग अपने घरों को रवाना हुए। शहर के भुलियापुर, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के बीच ईद की नमाज अदा की। अल्लाह की बारगाह में नामाजियों ने हाथ फैलाकर मुल्क की सलामती व खुशहाली की दुआएं मांगीं। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
अंचल के कुंडा, पट्टी लालगंज, रानीगंज समेत अन्य इलाकों में नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को वीडियो कालिंग व मोबाइल से मैसेज भेजकर भी मुबारकबाद देते रहे। इस दौरान नमाज को लेकर पूरे जिले में पुलिस सतर्क रही। शहर में सीओ सिटी अभय पांडेय पुलिस फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता भी कटरामेदनीगंज व अंतू इलाके में भ्रमणशील रहे।

गुलशने मदीना मस्जिद में बकरीद की नमाज पढ़ते लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH