फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   eid ki khabar

सेवइयों की मिठास में घुला ईद का उल्लास

Fri, 08 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
eid ki khabar
eid
जनपद में गुरुवार को बड़े एहतराम व अकीदत के साथ ईद की नमाज ईदगाह समेत मस्जिदों में अदा की गई। खुदा की बारगाह में लोगों ने हाथ फैलाकर दुआ मांगी। अपने गुनाहों से तौबा करते हुए कहा कि या अल्लाह हमारे गुनाहों को माफ कर दे। नमाज बाद एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। पाक रमजान के बाद गुरुवार को खुदा की बारगाह में लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। सुबह से ही बच्चे से लेकर बड़े तक नए परिधान पहनकर तैयार हुए। इसके बाद लोग भुलियापुर स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। शहर में सबसे पहले अबुल कलाम मस्जिद में छह बजे नमाज मौलाना ताजदार अहमद ने अदा कराई।
विज्ञापन


इसके बाद शहर की दूसरी मस्जिदों में नमाज शुरू हुई। जामा मस्जिद सिप्तैन रोड में मौलाना रईस अहमद ने। भुलियापुर स्थित ईदगाह भी नमाज अदा करने वालों से खचाखच भरा था। मौलाना रियाजुल हसन ने अपनी तकरीर में कुरान पाक का जिक्र करते हुए लोगों से कहा कि वेे नेकी की राह पर चलने के लिए अपने गुनाहों से तौबा करने के लिए कहा। ताकि ईद की मौके पर लोगों को रोजा रखने का इनाम मिल सके। खुदा की बारगाह में देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी गई। सबसे अंत में बुधई मस्जिद में ईद की नमाज अदा कराई गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी भरकम पुलिस फोर्स हर मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed