फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   education news

जिले के 412 हेडमास्टरों की छिनेगी कुर्सी

Sat, 20 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
education news
महज दो वर्ष की नौकरी में सहायक अध्यापक से प्रधानाध्यापक बनने वाले जिले के 412 हेडमास्टरों की कुर्सी जल्द ही छीन ली जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों को उसी स्कूल में सहायक अध्यापक बनाकर वरिष्ठ शिक्षक को हेडमास्टर का प्रभार देने का फैसला लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में हेडमास्टर बने शिक्षकों पर विभाग की गाज गिरने वाली है। इन हेडमास्टरों को उसी स्कूल में सहायक अध्यापक बनाकर वरिष्ठ शिक्षक को हेडमास्टर का प्रभार दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछडे़ वर्ग के सहायक अध्यापकों को प्रमोशन में आरक्षण का लाभ देते हुए उन्हें हेडमास्टर बना दिया गया था।
विज्ञापन


इस प्रमोशन सूची में ऐसेे सहायक अध्यापकों का नाम शामिल था, जिन्होंने महज दो वर्ष पहले नौकरी शुरू की थी। सुप्रीमकोर्ट के प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करने का आदेश आते ही शासन ने ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर उन्हें पदावनत करने का निर्देश दिया। बीएसए ने जब विभाग में खंगाला तो पता चला कि 412 शिक्षक ऐसे हैं जो आरक्षण का गलत लाभ लेकर हेडमास्टर बन गए हैं। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की सूची तलब की है। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होते ही ऐसे शिक्षकों को उसी स्कूल में सहायक अध्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed