{"_id":"42aa293ed568239704d6d38a68442e54","slug":"education-news-hindi-news-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन होगी रेलवे की नॉन टेक्निकल पदों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन होगी रेलवे की नॉन टेक्निकल पदों की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकिंग परीक्षाओं की तरह इस बार रेल भर्ती बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। पिछले माह रेलवे के नॉन टेक्निकल पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर 90 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। सीबीटी आधार पर होने वाली यह परीक्षा मार्च से मई के बीच में होनी है। इसके पहले ओएमआर शीट पर परीक्षा ली जाती थी।
रेल भर्ती बोर्ड ने पिछले माह 18 से 32 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थियों से नॉन टेक्निकल के 18252 पदों के लिए आवेदन मांगा था।
जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने कामर्शियल अप्रेंटिस, ट्रैफिक अप्रेंटिस, इंक्वायरी कम रिजर्वेशन क्लर्क, गुड्स गार्ड, जूनियर एकाउंट्स, असिस्टेंट कम टाईपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाईपिस्ट, असिस्टेंट स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट व सीनियर टाइम कीपर पदों के लिए आवेदन कर रखा है। बंपर भर्ती होने की वजह से अभ्यर्थी आवेदन के बाद से तैयारी में जुटे हैं। हालांकि वह अभी तक यह ही जानते थे कि पिछली बार की तरह इस बार भी ओएमआर शीट पर परीक्षा होनी है, लेकिन रेल भर्ती बोर्ड ने इस बार कंप्यूटर पर ऑनलाइन टेस्ट लेने के निर्णय लिया है। सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) आधार पर होने वाली यह परीक्षा 90 मिनट की होगी। जिसमें 100 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में जनरल अवेयरनेस, अर्थमेटिक, जनरल इंटेलीजेंस व रिजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन टेस्ट उत्तीर्ण करने के बाद टाईपिस्ट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 30 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी व 25 शब्द प्रति मिनट हिंदी की टाइपिंग का टेस्ट देना होगा।