फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   education news

बोर्ड की तर्ज पर होगी कक्षा पांच और आठ की परीक्षा

Tue, 04 Aug 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 04 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
education news
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में अब छमाही और सालाना होने वाली परीक्षाओं में बच्चों को छपे हुए पेपर मिलेेंगे। कक्षा पांच और आठ के बच्चों की परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर होगी। कक्षा पांच के बच्चों की कापियों का मूल्यांकन दूसरे स्कूल के शिक्षक करेंगे जबकि कक्षा आठ का रिजल्ट बीआरसी पर तैयार होगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक व्यापक सुधार का कदम उठाया है। स्कूलों में होने वाली परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं में अब विभाग से तैयार और छपे हुए पेपर बच्चों को मुहैया कराने का फैसला किया गया है। बच्चों की शैक्षिक क्षमता और पाठ्यक्रम के अनुरूप डायट प्रिंसिपल और बीएसए प्रश्नपत्रों को तैयार करेंगे। परीक्षा के पहले यह पेपर बीआरसी से शिक्षकों को वितरित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा सचिव एचएल गुप्ता ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए कहा है कि कक्षा पांच के बच्चों की कापियों का मूल्यांकन दूसरे स्कूल के शिक्षक करेंगे और कक्षा आठ के बच्चों की कापियां बीआरसी पर जांची जाएंगी और यहीं पर रिजल्ट तैयार होगा।
विज्ञापन


विभाग नेे  जो परीक्षा कार्यक्रम जो घोषित किया है उसके मुताबिक अगस्त में पहली सत्र परीक्षा, अक्तूबर में छमाही परीक्षा, दिसंबर में दूसरी सत्र परीक्षा और मार्च माह में वार्षिक परीक्षा होगी। कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चों की सभी परीक्षाएं मौखिक होंगी। कक्षा दो और तीन में पढ़ने वाले बच्चों की 50 प्रतिशत लिखित और पचास प्रतिशत मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा चार और पांच में 70 अंक की लिखित और तीस अंक की मौखिक, कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले सभी परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षाएं होंगी। बतादें कि अभी तक स्कूल शिक्षक स्वयं पेपर बनाते थेे और स्वयं मूल्यांकन करते थे। इससे अधिकांश स्कूलों के हेडमास्टर बच्चों की परीक्षा ही नहीं लेते थे। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर पूरी निष्पक्षता से परीक्षा कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed