{"_id":"afc447a64c6d7a4b22fcbcb554daa6dd","slug":"education-news-hindi-news-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी नहीं होगा शिक्षकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी नहीं होगा शिक्षकों का तबादला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के शिक्षकों का तबादला फिलहाल जनवरी तक नहीं होने वाला है। बीएसए ने बताया कि शासन तबादले पर शासन ने रोक लगा रखी है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को भी चेताया है कि अगर किसी शिक्षक को संबद्ध किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
शिक्षकों के समायोजन पर दो साल से रोक लगी हुई है। सितंबर माह से ही तबादले की आवाज उठी, मगर उसी समय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई। अब चुनाव खत्म होते ही शिक्षक तबादले की जुगत में लग गए हैं। इनमें से अधिकांश लोग वह है जिन्हें वर्ष 2015 में ही नौकरी मिली हुई है। गणित-विज्ञान और 72000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के साथ ही समायोजित शिक्षामित्र भी हैं।
ठंडी की छुट्टी को लेकर फैल रही अफवाहों से शिक्षकों को सावधान करते हुए बीएसए ने कहा है कि वह 10 से तीन बजे तक स्कूलों में पहुंच कर पठन-पाठन करें। अगर कोई अगर अवकाश आता है तो समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा।