{"_id":"42476a0a3b21ae5a2baf7f73e012881d","slug":"education-news-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई की परीक्षा में हुई जमकर नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई की परीक्षा में हुई जमकर नकल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को हुई परीक्षा में जमकर नकल हुई। कक्ष निरीक्षकों के सामने ही परीक्षार्थी नकल करते रहे। नकलची छात्रों पर नकेल लगाने के बजाय जिम्मेदार उनकी मदद में जुटे रहे।
विकास भवन रोड पर स्थित आईटीआई में आयोजित परीक्षा में करीब 900 छात्र शामिल हुए। कक्ष में बैठे छात्रों की दशा प्राथमिक विद्यालयों से भी बदतर थी। सभी को एक दूसरे से सटाकर बैठाया गया था। कक्ष निरीक्षक कमरे में घूमते रहे और परीक्षार्थी नकल में जुटे रहे। सिर्फ एक दूसरे की कॉपियों को देखकर नहीं बल्कि पर्चियां लेकर भी नकल की जाती रही। एक कमरे में करीब आधा दर्जन छात्राओं को अलग बैठाया गया था। उन्हें परीक्षा कक्ष से अलग बैठाने की वजह भी कोई बताने को तैयार नहीं हुआ। परीक्षा में नकल की खुली छूट थी। कुछ कक्षों के दरवाजे पर कक्ष निरीक्षक टहल रहे थे। परीक्षा की बाबत जब शिक्षकों से जानकारी चाही गई तो वे कुछ बताने के बजाय खामोश रहे। कक्ष निरीक्षकों से भी परीक्षा के बारे में जानकारी चाही गई, मगर वह भी कुछ बताने को तैयार नहीं थे।