{"_id":"c7491cc0ae2ce92d2d99a7ac2964af26","slug":"education-news-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, परीक्षा केंद्रों पर कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, परीक्षा केंद्रों पर कड़े प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
रविवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा 26 केंद्रों पर होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की बैठक कर सभी को आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि हर कीमत पर परीक्षा में पारदर्शिता रहनी चाहिए।
पुलिस लाइन के सई काम्पलेक्स में शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कहा कि लेखपाल भर्ती की परीक्षा कराने के लिए जिले के 26 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल 29856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेक्टर अधिकारियों, जोनल मजिस्ट्रेटों से डीएम ने कहा कि लेखपाल भर्ती परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता पर संदेह की उंगली न उठने पाए। किसी भी हालत में नकल नहीं होने दी जाएगी।
सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे रविवार की सुबह कोषागार के डबल लाक से परीक्षा संबंधी कापियों व अन्य प्रपत्र लेकर सात से लेकर साढ़े सात बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर रिपोर्ट करें। ताकि समय से परीक्षा प्रारंभ हो सके। जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के भीतर घुसने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय, सीआरओ रामसिंह वर्मा समेत सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।