{"_id":"19a9d48ada2631e82d7f48f5316f3d66","slug":"education-news-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जिले में निर्धारित 26 में से छह परीक्षा केन्द्रों का मंगलवार को डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा मानकों को देखा। दरवाजा विहीन खिड़कियों और कक्ष के दरवाजों में खामियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक सहित एसडीएम सदर भी रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई अहम बारीकियों पर नजर दौड़ाई। हालात देखने के बाद सुधार के निर्देश दिए। कई केन्द्रों की दरवाजा विहीन खिड़कियों में पर्दा लगवाने की बात कही। उन्होंने जिन केन्द्रों का निरीक्षण किया उनमें साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज, दहिलामऊ, प्रभात एकेडमी, सेट एंथोनी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, मुनीश्वरदत्त महाविद्यालय, अवध नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन केन्द्रों के प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों को कहा कि नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने की व्यवस्था में वे जुट जाएं। किसी भी सूरत में नकल नहीं होनी चाहिए। कहा कि जिन कमियों को दुरुस्त कराने को कहा गया है, उसकी रिपोर्ट एसडीएम कैंप कार्यालय पर दें। जिलाधिकारी ने कहा कि 13 सितंबर को कुल 26 केन्द्रों पर 29 हजार 586 अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे।