फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   education news

बीईओ की लापरवाही से लटका शिक्षकों का प्रमोशन

Tue, 21 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
जिले के छह खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही के चलते शिक्षकों का प्रमोशन अधर में लटक गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने अभी तक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची विभाग को नहीं दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के मिडिल स्कूलों में तैनात शिक्षकों के प्रमोशन के साथ ही प्राइमरी स्कूलों में हेडमास्टर के खाली पड़े 905 पदों को प्रमोशन से भरने की कवायद चल रही है। जिले के सदर, बाबागंज, सांगीपुर, आसपुरदेवसरा, पट्टी और लक्ष्मणपुर के खंड शिक्षा अधिकारियों ने अभी तक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची नहीं दी है। इससे शिक्षकों के प्रमोशन को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। जिले के प्राइमरी स्कूलों में वर्ष 2009 में तैनाती पाने वाले शिक्षकों को इस प्रमोशन का लाभ मिलेगा। शासन ने 20 जुलाई तक प्रमोशन करने का निर्देश दिया था, मगर छह ब्लाकों से शिक्षकों की सूची नहीं आने के कारण प्रमोशन की फाइल ठंडे बस्ते में चली गई है। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों को अविलंब सूची देने को कहा गया है। सूची अगर समय से आती है तो 30 जुलाई तक प्रमोशन सूची जारी हो जाएगी। इधर, मिडिल के स्कूलों में तैनात 134 शिक्षकों को जल्द ही प्रमोशन मिलने वाला है। विभाग नेे नि:शक्त और महिलाओं से विकल्प भी ले लिया है। बीएसए ने बताया कि प्राइमरी और मिडिल के अध्यापकों का प्रमोशन होने के बाद स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed