फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Educated and revered new record of development: Swami Prasad

शिक्षित होकर गढ़ें विकास के नए कीर्तिमान : स्वामी प्रसाद

Mon, 16 Apr 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मौर्य बंधुत्व क्लब द्वारा आयोजित अखंड भारत महोत्सव के तृतीय दिवस पर राष्ट्र नायक चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्य स्तरीय प्रतिभा निर्माण परीक्षा में सफल मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। शिक्षा जीवन की बहुमूल्य अंग है। जिससे सभी क्षेत्र को जीवन में आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फूले एवं प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा की अलख जगाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने मौर्य बंधुत्व क्लब की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम शुभांरभ महात्मा बुद्ध एवं राष्ट्र नायक चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अध्यक्ष रामअचल मौर्य ने बताया कि जनवरी माह में प्रतिभा निर्माण परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 290 ब्रिलियंट एवार्ड, 72 जीनियस एवार्ड, 178 गुड एवार्ड एवं 18 छात्र-छात्राओं को सर्वोच्च पुरस्कार स्टेट लेबल पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व नपाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, डा. दयाराम मौर्य रत्न, राजीव कुमार आर्या, हरि प्रसाद मौर्य, राजेंद्र कुमार मौर्य, हरिकेश पांडेय ने भी मेधावियों को पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर अनिल कुमार निलय, मो. आरिफ, साहिल, डा. राधेश्याम मौर्य, राम बाबू मौर्य, शैलेंद्र कुमार मौर्य ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed