फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   echo diversity park will be created in the forest of chilbila

चिलबिला जंगल में 42 हेक्टेअर में बनेगा जैव विविधता पार्क

Fri, 13 Mar 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
echo diversity park will be created  in the forest of chilbila
सई नदी के किनारे स्थित चिलबिला जंगल के दिन बहुरने वाले हैं। यहां 42 हेक्टेअर में जैव विविधता पार्क बनकर तैयार होगा। जिस पर लगभग चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वन विभाग ने पार्क के निर्माण के लिए जैव विविधता बोर्ड को इस्टीमेट भेजा है। वहां से 2.969 लाख रुपये विभाग को मिले हैं।
विज्ञापन

शहर के रंजीतपुर चिलबिला में 42 हेक्टेअर में चिलबिला जंगल फैला हुआ है। जंगल के दक्षिणी छोर से सई नदी बहती है। जंगल में जानवरों के साथ ही तमाम पेड़-पौधे भी हैं। हरियाली साल भर बनी रहती है। नमामि गंगे योजना के तहत चिलबिला जंगल को वन विभाग ने जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित करने का प्लान तैयार कर जैव विविधता बोर्ड लखनऊ को भेजा। शुरुआती दौर में गंग वन समिति की मुहर लगने के बाद वन विभाग को प्रचार-प्रसार के लिए 2.969 लाख रुपये भेजे गए। पार्क में घरेलू जैव विविधता, जंगल पर्यावरण, कृषि जैव विविधता के तहत घास, पेड़ व पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रंजीतपुर चिलबिला स्थित 42 हेक्टेअर के जंगल के चारों ओर बाउंड्री बनेगी। जालीदार गार्ड बनेगा। मजबूती के लिए पहले कंक्रीट से नींव तैयार होगी। पार्क आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए वॉच टावर बनाया जाएगा। जिसके निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। धनराशि मिलने के बाद पहले सुरक्षा के लिए वॉच टावर का निर्माण होगा। जिसकी ऊंचाई करीब पचास फिट होगी। वहां से सुरक्षाकर्मी पूरे पार्क पर रात-दिन नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग कृषि जैव विविधता के तहत फसलों को संरक्षित करने वाले पौधे तैयार करेगा। फल, पालतू जानवरों के लिए खाद्य बाजार, जलदृश्य, मिट्टी से उर्वरक, वनस्पति संरक्षण समेत दस प्रकार की जैव क्रियाओं पर आधारित योजनाओं का संचालन होगा।
चिलबिला जंगल में जैव विविधिता पार्क में घरेलू जैव योजनाओं पर काम होगा। इसके तहत जंगल में फलदार, औषधीय, घरेलू जानवर, लुप्तप्राय होने वाली मछली, घरेलू जानवर का बाजार और बिक्री के लिए औषधीय पौधों का उत्पादन होगा।
वन विभाग जंगल जैव विविधता के तहत पार्क में केंचुए की खाद और महत्वपूर्ण जंगली औषधीय पौधों को तैयार कराएगा। जंगली व घरेलू जानवर, चिड़िया, एंफीबिया, कीड़े भी पार्क में रखे जाएंगे। जल संरक्षण के लिए जलाशय बनाया जाएगा।

चिलबिला में बनने वाले जैव विवधिता पार्क में शहरियों के लिए भी सुविधाओं वाली योजनाएं हैं। लोगों के लिए फोटोग्राफी का स्थल भी चयनित होगा। जिसमें गांवों में जीवन पर आधारित तस्वीरों का प्रदर्शन करने के लिए आर्ट गैलरी बनेगी। यदि संभव होगा तो लोगों के लिए ओपन थियेटर भी संचालित होगा। जिससे पार्क आने वाले लोगों को मनोरंजन भी मिल सके। योगा और आयुर्वेदिक केंद्र भी बनेंगे। इन केंद्रों में रोगों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed