{"_id":"611415e38ebc3e44fc0654d4","slug":"e-ticket-broker-arrested-near-bhupiamau-overbridge-pratapgarh-news-ald3131644189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुपियामऊ ओवरब्रिज के पास से ई-टिकट दलाल गिरफ्तारहरियाणा के साथ आरपीएफ ने छामामारकर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुपियामऊ ओवरब्रिज के पास से ई-टिकट दलाल गिरफ्तारहरियाणा के साथ आरपीएफ ने छामामारकर की कार्रवाई
Thu, 12 Aug 2021 07:23 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:23 PM IST
सार
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर ई-टिकट की कालाबाजारी करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने आरपीएफ के साथ मिलकर साइबर कैफे पर छापा मारा।
विज्ञापन
विस्तार
नगर कोतवाली के भुपियामऊ ओवरब्रिज के पास स्थित साइबर कैफे पर हरियाणा पुलिस के साथ आरपीएफ ने छापा मारा। इस दौरान साइबर कैफे संचालक को हिरासत में ले लिया। उसके पास से हजारों के अवैध टिकट और रेलवे के साफ्टवेयर बरामद हुए हैं।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर ई-टिकट की कालाबाजारी करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने आरपीएफ के साथ मिलकर साइबर कैफे पर छापा मारा। इस दौरान एक युवक को हिरासत में ले लिया गया। पकड़ा गया युवक भुपियामऊ ओवरब्रिज के नीचे साइबर कैफ का संचालन करता था। यहीं पर वह फर्जी आईडी पर ई-टिकट बनाकर कालाबाजारी करता था।
रेलवे के एक अफसर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का लिंक जनपद के कई लोगों से जुड़ा हुआ है। कई और लोग चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही वे भी हिरासत में लिए जाएंगे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी किसी प्रकार की लिखापढ़ी नहीं की गई है। मामले की जांच चल रही है।