{"_id":"64ea437ae5cf442cf50a6f76","slug":"e-rickshaw-tempo-route-will-be-decided-in-the-city-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-3448-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शहर में ई-रिक्शा, टेंपो का निर्धारित होगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शहर में ई-रिक्शा, टेंपो का निर्धारित होगा रूट
Sat, 26 Aug 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहर में ई-रिक्शा, टेंपों का निर्धारित होगा रूट
जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन विभागों को मिली जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर में ई-रिक्शा और टेंपो की भीड़ से आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के जिला प्रशासन ने पहल की है। परिवहन विभाग, नगरपालिका और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर ई-रिक्शा और टेंपो के लिए रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित रूट से अलग मार्ग पर अगर ई-रिक्शा चलेंगे तो चालान किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा समिति की शनिवार को हुई बैठक में शहर में ई-रिक्शा और टेंपों की बढ़ती भीड़ की वजह से लगने वाले जाम को देखते हुए जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने तीन विभागों को ई-रिक्शा और टेंपो के आवागमन का रूट निर्धारित करने के लिए कहा है। अधिक भीड़भाड़ वाली सड़कों को वनवे करने की तैयारी है। अगर उस मार्ग से वाहन आ रहे हैं, जो जाने के लिए दूसरा मार्ग निश्चित किया जाएगा। अधिकांश जाम उस समय लगता है, जब आमने-सामने वाहन आ जाते हैं। ऐसे में शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, नगरपालिका और पुलिस को रूट निर्धारित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। नगरपालिका में पंजीकरण कराने वाले ई-रिक्शा और टेंपो ही शहर में चलेंगे। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से टैक्सी स्टैंड को हटाकर बाहर किनारे किया जाएगा। जिस रूट के लिए ई-रिक्शे को परमिट मिलेगा, वह उसी रूट पर ही चलेंगे। रूट से हटकर शहर में ई-रिक्शा, टेंपो का संचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।