{"_id":"628a943dccf8d5307367e26b","slug":"e-rickshaw-overturned-on-innocent-lost-his-life-pratapgarh-news-ald333597255","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के ऊपर पलटा ई-रिक्शा, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के ऊपर पलटा ई-रिक्शा, चली गई जान
विज्ञापन
रानीगंज थाने के थरिया गांव में ई रिक्सा पलटने से बालक की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाना क्षेत्र के थरिया गांव में ननिहाल आए मासूम के ऊपर ईरिक्शा पलट गया। दबने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। रानीगंज थाना क्षेत्र के अवधानपुर गांव निवासी रविशंकर यादव का 4 वर्षीय बेटा ऋषभ अपनी मां कुसुम यादव के साथ थरिया गांव में नाना सीताराम यादव के घर आया था।
रविवार शाम को परिवार के लोगों को मैहर जाना था। शाम को सीताराम ने गेहूं बेचने के लिए व्यापारी को बुलाया था। ई-रिक्शा लेकर पहुंचा व्यापारी गेहूं की तौल करने लगा। इस दौरान वहां रहा ऋषभी खेलते-खेलते ई-रिक्शा के पास पहुंच गया। ई-रिक्शा में चाबी लगी हुई थी। अचानक ऋषभ का हाथ एक्सीलेटर पर पड़ गया। इससे रिक्शा कुछ दूर जाने के बाद पलट गया।
ऋषभी उसके नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। ऋषभ दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसका पिता रविशंकर दिल्ली में एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
मन्नत पूरी होने पर दर्शन करने जाना था मैहर
परिजनों के मुताबिक बच्चे की एमपी में स्थित मां मैहर देवी के यहां मन्नत मांगी गई थी। रविवार शाम को ननिहाल के लोगों के साथ ऋषभ मैहर जाने वाला था लेकिन, नियति को यह मंजूर नहीं था। अचानक हुए हादसे ने परिवार के लोगों की खुशियां छीन लीं।