{"_id":"64c92e2d50622f4cd8059b84","slug":"e-rickshaw-and-bike-collision-dispute-fight-case-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2404-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर के विवाद में मारपीट, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर के विवाद में मारपीट, मुकदमा
Tue, 01 Aug 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 01 Aug 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए लूट के आरोप
प्रतापगढ़। बलीपुर में सोमवार की शाम ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले में मंगलवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
नया माल गोदाम रोड निवासी शुभम तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार को महुआर के रहने वाले ई-रिक्शा चालक रिजवान ने उसकी खड़ी बाइक में टक्कर मार दिया था। इसकी मरम्मत के लिए उसने बलीपुर स्थित एक दुकान पर शाम पांच बजे बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसके साथ मौजूद चार लोगों ने मारपीट कर जेब से 15 सौ रुपये निकाल लिए। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर दूसरी ओर ई-रिक्शा चालक का आरोप है कि घटना के बाद शुभम ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।